ईरान में भारतीय दूतावास की नई एडवायजरी।

टीआरपी डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के बढ़ते खतरों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आज 23 फरवरी को नई एडवायजरी जारी करते हुए ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को उपलब्ध साधनों से तुरंत देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

कई छात्र और कारोबारी शिक्षा एवं व्यापार के सिलसिले में खाड़ी देशों और ईरान में निवास करते हैं। पश्चिम एशिया में अस्थिरता का सीधा असर भारत में तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा पर पड़ता है, जिससे अर्थव्यवस्था और प्रवासियों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की आशंका और बढ़ता तनाव

ईरान से भारतीयों को निकालने का यह इमरजेंसी फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा संभावित सैन्य हमले की खबरों के बीच आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए सीमित सैन्य हमले’ (Limited Military Strike) पर विचार कर रहा है। यदि कूटनीतिक बातचीत विफल रहती है, तो यह तनाव एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

See also  कोरोना वायरस से बचना है तो रोज नहाएं गर्म पानी से, डब्ल्यूएचओ ने जारी किया दिशानिर्देश

ईरान न केवल बाहरी खतरों बल्कि आंतरिक विद्रोह से भी जूझ रहा है। तेहरान और अन्य शहरों के विश्वविद्यालयों में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश

भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा हालातों को देखते हुए छात्र, पर्यटक और श्रद्धालु व्यावसायिक उड़ानों का उपयोग कर जल्द बाहर निकलें।

  • पंजीकरण अनिवार्य: जिन भारतीयों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • दस्तावेज: पासपोर्ट और पहचान पत्र हर समय साथ रखें।
  • सावधानी: प्रदर्शन वाले इलाकों और भीड़भाड़ से दूर रहें।

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

संकट की स्थिति में भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

  1. हेल्पलाइन 1: +989128109115
  2. हेल्पलाइन 2: +989128109109

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।