Indonesia Earthquake Indonesia shaken by earthquake, 5 aftershocks within an hour
Indonesia Earthquake Indonesia shaken by earthquake, 5 aftershocks within an hour

जकर्ता। Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में रविवार आधी रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यहां एक के बाद एक सोमवार को महज 1 घंटे के भीतर 5 भूंकप आए. हालांकि, इनकी तीव्रता 3.1 से 4.5 तक रही। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर अंदर था। भूकंप में जान-माल का नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Earthquake In Indonesia: भूकंप को लेकर EMSC की जानकारी में बताया गया है कि भूकंप रात में लगभग 1.26 मिनट पर सुलावेसी में आया था। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में एक हल्का भूकंप आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

Earthquake In Indonesia: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा था कि पापुआ के उत्तरी तट के पास जयपुरा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया और यह 22 किलोमीटर (13 मील) की गहराई पर केंद्रित था, इसमें चार लोगों की मौत हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।