ब्रेकिंग: मेहुल चोकसी को विपक्षी पार्टी बचा रही? एंटीगुआ के PM का सनसनीखेज दावा
ब्रेकिंग: मेहुल चोकसी को विपक्षी पार्टी बचा रही? एंटीगुआ के PM का सनसनीखेज दावा

नई दिल्ली। पीएनबी स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत को सौंपे जाने के मामले में आज हो रही डोमिनिका कोर्ट की सुनवाई से एंटीगुआ के पीएम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि देश की विपक्षी पार्टी मेहुल चोकसी का बचाव कर रही है, ताकि प्रत्यावर्तन को रोका जा सके।

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने दावा किया है कि भगोड़े कारोबारी चोकसी का वकील विपक्षी दल से जुड़ा है, जो राजनीतिक निहित स्वार्थों के साथ काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री गेस्टन ने बताया कि चोकसी ने यूपीपी के एक प्रसिद्ध सदस्य को अपना वकील बनाया है। चोकसी के वकील जस्टिन साइमन यूपीपी के कार्यकाल में अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। हमारे पास यह विश्वसनीय जानकारी है कि उन्होंने कैंपेन के फंडिंग के लिए चोकसी को सुरक्षा देने का वादा किया था।

उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि वे इतने उतावले हो रहे हैं कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत नहीं भेजा जाना चाहिए, बल्कि एंटीगुआ वापस भेज दिया जाना चाहिए, जहां वह नागरिकता के संवैधानिक संरक्षण के पीछे छिपा रह सकता है। बता दें कि 14 अक्टूबर 2019 को एंटीगुआ सरकार ने चोकसी की नागरिकता रद्द कर दी।

See also  आज चुना जाएगा AAP विधायक दल का नेता, 16 को हो सकता है शपथ ग्रहण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।