टीआरपी डेस्क। Third World War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब इजरायल और ईरान में भी जंग की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते अमेरिका हाई अलर्ट पर है। अगर ऐसा होता है तो तीसरे विश्व युद्ध की आशंका और अधिक प्रबल हो जाएगी।

बता दें कि बीते हफ्ते सीरिया में ईरानी दूतावास पर इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के 7 कर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ईरान युद्ध की तैयारी में जुट गया है। ईरान ने इजरायल को इस एयरस्ट्राइक का बदला लेने की कसम खाई है। ऐसे में इजरायल-ईरान युद्ध छिड़ने की प्रबल आशंका के मद्देनजर अमेरिका ईरान की हर हरकत पर नजर रख रहा है।

ईरान गाजा में इजरायली हमले का विरोध करता रहा है। मगर युद्ध नहीं रोकने की सूरत में ईरान समर्थित चरमपंथी और आतंकी गुट इजरायल पर हमला कर रहे हैं। इसमें मिलिशिया, हिजबुल्ला और हूतिये जैसे आतंकवादी गुट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान-इज़रायल छाया युद्ध की जड़ें 1979 में ईरान के अंतिम राजा, शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के तख्तापलट से जुड़ी हैं। छह महीने से आतंकी संगठन हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे इजरायल को अब एक और मोर्चा मजबूत करने की जरूरत है।

See also  Operation Ajay: 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली

सीरिया में हुए दूतावास पर हमले के बाद ईरान ने कहा है कि वह युद्ध के लिए तैयार है और इसरायल को एक ‘तमाचा’ मारेगा। जबकि इज़राइल ने पिछले कुछ महीनों में सीरिया में ईरान से जुड़ी संपत्तियों को बार-बार निशाना बनाया है। उसके बाद यह पहली बार था जब किसी ईरानी राजनयिक भवन पर हमला हुआ।

अब ईरान की ओर से हमले की धमकी मिलने के बाद से इज़रायल भी अलर्ट हो गया है। इजरायल ने अपने लड़ाकू सैनिकों की घरेलू छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। साथ ही रिजर्व फोर्स को भी बुला लिया है और शहरों में हवाई सुरक्षा बढ़ा दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।