Israel Iran War: तेहरान। Iran officially declares war: ईरान और इजराइल के बीच चला आ रहा संघर्ष अब पूर्ण युद्ध में तब्दील हो गया है। ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई बुधवार को इजराइल के खिलाफ जंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खामेनेई ने एक्स पर लिखा कि हम आतंकी यहूदी शासन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। ईरान ने इस ऐलान के बाद इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं।

खामेनेई बुधवार की तड़के एक्स पर लगातार तीन पोस्ट डाले। इसमें उन्होंने कहा, जंग शुरू हो गई है। हम आतंकवादी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, हम उनके प्रति कोई नरमी नहीं दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं। इसके बाद से माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच अब युद्धविराम में समय लग सकता है।

इजराइल ने ईरान को चेतावनी दी

खामेनेई के जंग के ऐलान को लेकर इजराइल ने धमकी दी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की ओर इशारा करते हुए कहा कि खामेनेई को याद रखना चाहिए कि इजरायल का विरोध करने वाले एक तानाशाह का अंजाम क्या हुआ था। कैट्ज ने कहा कि, अगर खामेनेई ने इज़रायल के खिलाफ अपनी मौजूदा नीति जारी रखी, तो उन्हें भी सद्दाम हुसैन जैसा अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

See also  अदाणी ग्रुप को कर्ज देने से पहले अमेरिका ने की थी हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच

इजराइल ने किया पलाटवार

ईरान के हमले के जवाब में इजराइल ने पलटवार करते हुए जवाबी कार्रवाई कर दी है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने बताया कि 60 इजराइली लड़ाकू विमानों ने सेंट्रल ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च साइटों पर बड़ा हमला किया है।

00उन्होंने कहा कि हालिया इजराइली हमलों के चलते ईरानी सेना को पश्चिमी ईरान से पीछे हटकर इस्फहान में तैनात होना पड़ा, जहां वे अब रॉकेट लॉन्च गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। डेफ्रिन ने कहा, हम अब भी उनका पीछा कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।