यरुशलम। Jerusalem Terrorist Attack: इजरायल (Israel) की राजधानी यरुशलम के एक यहूदी मंदिर में अंधाधुंध गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए है। जवाबी फायरिंग में हमलावर को भी मार गिराया गया है।

Jerusalem Terrorist Attack: इजरायली पुलिस ने कहा कि हमला पूर्वी यरुशलम में एक यहूदी पड़ोस नेवे याकोव में हुआ। हमले के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस बल ने हमलावर को गोली मार दी। वहीं, इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।

Jerusalem Terrorist Attack: इज़राइल की एम्बुलेंस सेवा ने शुरू में मरने वालों की संख्या पांच बताई थी और कहा कि पांच अन्य घायल हुए, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़ा दिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।