न्यूयॉर्क। क्या कभी आपने 3.6 करोड़ के जूते(shoes of 3.6 million rupees) देखे हैं नहीं न? यहां के सूदबी (sotheby)में जूतों के एक पब्लिक आक्शन(public oction) में कनाड़ा के निवेशक माइल्स नाडाल(Miles Nadal) ने नाइकी(nike) के एक जोड़ी जूते की बोली 3.6 करोड़ रुपए लगाई। यही नहीं माइल्स नाडाल(Miles Nadal) ने 5. 86(million) करोड़ रुपए सौ जूतों की बोली लगाई। माइल्स नडाल निवेश फॉर्म पीरेज कैपिटल के संस्थापक हैं, इतनी बड़ी बोली लगाकर इन जूतों को खरीदने के बाद से नडाल बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि इन जूतों को खरीदकर उन्होंने खेल इतिहास को संरक्षित करने का काम किया है।

दरअसल ग्लोबल ब्रांड नाइकी के एक जोड़ी जूते नीलामी के दौरान 4,37,500 डॉलर यानी 3. 6 करोड़ रुपए में बिके हैं। न्यूयॉर्क में हुए सूदबी के इस नीलामी में इन जूतों ने किसी भी पब्लिक आॅक्शन में बिके जूतों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आक्शन में जब दशकों पुराने इस जूते की कीमत किसी ने तीन करोड़ 6 रुपये तक लगा दिया तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। न्यूयॉर्क में एडिडास से लेकर एयर जार्डन कंपनियों के 100 जोड़ी जूते नीलामी के लिए रखे गए थे।

See also  फिल्म 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री घोषित करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

क्या है इन जूतों की खासियतें:
आप हैरान हो रहे होंगे कि आखिर उस जूते क्या खासियत है, जिसके लिए किसी ने इतनी बड़ी रकम खर्च कर दी? इस जूते के साथ एक कंपनी का इतिहास जुड़ा हुआ है। तो आइए वह भी जान लेते हैं!
दरअसल मून शू (moon shoe)के नाम से जाने जाने वाले ये रनिंग शूज 1972 के बने हैं और इसे खुद नाइकी के को-फाउंडर और ट्रैक कोच बिल बोवरमैन ने डिजाइन किया था। नाइकी ने इन जूतों को 47 साल पहले ओलिम्पिक ट्रायल के लिए डिजाइन किया था, कंपनी ने इसे शुरुआती दौर में बनाया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।