NSA Ajit Doval Meets Russian President Putin - NSA डोभाल-पुतिन के बीच स्ट्रैटिजिक पार्नरशिप और आतंकवाद पर चर्चा
NSA Ajit Doval Meets Russian President Putin - NSA डोभाल-पुतिन के बीच स्ट्रैटिजिक पार्नरशिप और आतंकवाद पर चर्चा

टीआरपी डेस्क

6 महीने पहले रूसी NSA से मिले थे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल। उनकी ये मुलाकात अगस्त में रूस के सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पत्रुशेव से हुई थी। इस दौरान अफगानिस्तान, आतंकवाद और रूस-यूक्रेन जंग पर बातचीत हुई थी।

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों ने भारत-रूस की स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप और बायलैटरल रिलेशन्स को लेकर चर्चा की। मास्को में स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी।

डोभाल मॉस्को में अफगानिस्तान पर बहुपक्षीय सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर भी सहमति बनी। NSA डोभाल ने कहा- अफगानिस्तान के लोगों की भलाई और मानवीय जरूरतें भारत की प्रायोरिटी है। उन्होंने कहा- लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और दाएश जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच खुफिया और सुरक्षा सहयोग की जरूरत है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।