टीआरपी डेस्क। भारतीय सेना की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। नतीजतन, पाकिस्तान ने अपने पूरे हवाई क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों के चलते इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है।

यह फैसला भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ PoK और पाकिस्तान के भीतर नौ ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक के बाद लिया गया। पाकिस्तान की नागरिक उड्डयन अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं और एयरस्पेस को पूरी तरह वीरान कर दिया गया है।

वैश्विक स्तर पर उड्डयन सेवाएं प्रभावित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ इन दोनों देशों तक सीमित नहीं रहा। दुनिया की प्रमुख एयरलाइनों ने पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें भरने से परहेज करना शुरू कर दिया है।

See also  मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच DCT Abu Dhabi का बड़ा फैसला! फंसे पर्यटकों के होटल का बिल भरेगी सरकार, आदेश जारी…

एयर फ्रांस ने CNN को जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में बढ़े तनाव को देखते हुए उन्होंने अस्थायी रूप से पाकिस्तान के एयरस्पेस का उपयोग बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा कि कुछ रूटों पर उड़ानों की दिशा बदली जा रही है और कुछ मामलों में उड़ानों की अवधि भी बढ़ेगी।

ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस, और एमिरेट्स की उड़ानें अब पाकिस्तान के ऊपर से न गुजरते हुए अरब सागर की ओर रुख कर रही हैं और फिर उत्तर की ओर दिल्ली व अन्य गंतव्यों की ओर मुड़ रही हैं।

पाकिस्तान को हो रहा विदेशी मुद्रा में नुकसान

पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने का असर उसकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उड़ानों की आवाजाही से मिलने वाला राजस्व रुक गया है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव और बढ़ गया है। पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह एक और बड़ा झटका है।

See also  नेपाल को मिली क्रॉस बॉर्डर कनेक्टिविटी और RuPay कार्ड की सुविधा, 3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं नेपाली प्रधानमंत्री

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।