पाकिस्तान: आईएसआई चीफ के पद से हटाए गए इमरान के करीबी फैज हमीद, भारी पड़ा तालिबान से याराना

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण हासिल करने में तालिबान की मदद करने वाले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख जनरल फैज हमीद को पद से हटा दिया गया है। फैज हमीद पिछले महीने ही सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को जानकारी दिए बगैर की काबुल यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने तालिबानी नेताओं के साथ मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि हमीद के इसी कदम के बाद से ही बाजवा उनसे नाराज थे। 

फैज हमीद को प्रधानमंत्री इमरान खान का बेहद करीबी माना जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान अगले साल हमीद को सेना प्रमुख नियुक्त करने की योजना बना रहे थे। लेकिन, बाजवा के साथ अमेरिका की नाराजगी और तालिबान से याराना फैज हमीद को भारी पड़ गया। अब उन्हें पेशावर कॉर्प्स कमांडर का प्रमुख बनाया गया है। वहीं, इस फैसले के बाद इमरान खान पर सेना के दबाव की अटकलें को भी और बल मिला है।

See also  मीडिया को दबाने वाले नेताओं की लिस्ट में नरेंद्र मोदी, किम जोंग उन, इमरान खान, शी जिनपिंग समेत 37 नाम

सेना के दबाव में लिया गया फैसला

आईएसआई के प्रमुख यानी महानिदेशक की नियुक्ति और उसे हटाने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री के पास होता है, लेकिन इसके लिए उसे सेना प्रमुख से सलाह लेनी होती है। इसके अनुसार फैज हमीद को हटाने का फैसला भी इमरान खान ने ही लिया है, लेकिन उनकी हमीद से नजदीकी के चलते लगता नहीं कि यह फैसला इतनी आसानी से लिया गया होगा। कहा जा रहा है कि इमरान खान,फैज हमीद को हटाने के फैसले के हक में नहीं थे।

अमेरिका का भी हो सकता है दखल

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इस फैसले में अमेरिका का दखल भी हो सकता है। दरअसल, फैद हमीद की काबुल यात्रा और तालिबान के नेताओं से मुलाकात को अमेरिका ने भी पसंद नहीं किया था।

बाइडन के प्रशासन ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट हाउस को ऐसा लग रहा था जैसे हमीद, तालिबान के साथ मिलकर अफगानिस्तान में अमेरिका की हार का जश्न मना रहे थे।

See also  वर्ल्ड कपः वेस्टइंडीज के सामने 7 विकेट से ढेर पाकिस्तान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।