ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिलिप इस साल के शुरू में करीब एक महीना तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वह विंडसर कैसल लौटे थे।

फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था और उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुयी थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था। उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।