यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान, नागरीकों के निकलते तक हमला नहीं करेगा रूस

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। मगर इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कुछ शहरों में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इनमें मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहर शामिल हैं। विदेशी लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है।

इसके पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से रूस को रोकने में मदद करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा, ‘अगर रूस को नहीं रोका गया, तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।