Russia Ukraine Conflict

टीआरपी डेस्क। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूस के राष्ट्रपति से व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत करेंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के लिए कहा है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा

इससे पहले अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर अपने लोगों से यूक्रेन छोड़ने को कहा है। अमेरिका द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में कहा गया है, ‘कोविड-19 व यूक्रेन पर संभावित रूस के हमले को देखते हुए वहां की यात्रा न करें, जो वहां हैं वे तुरंत देश छोड़ दें। यदि वहीं रहना है तो अतिरिक्त एहतियात बरतें और रूस के हमले से बचने की क्षमता रखें।’

कीव में दूतावास खाली करेगा अमेरिका

अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास को खाली करने के लिए तैयार है। दरअसल, खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है। अमेरिका का दावा है कि रूस की सेना कीव कभी भी पहुंच सकती है।

See also  अमेरिका में 6 साल के बच्चे ने टीचर पर चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

रूस का हमले से इनकार

रूस यूक्रेन पर हमले से इनकार कर चुका है। हालांकि, उसने सीमा पर 10 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया है। अमेरिका ने शुक्रवार को कहा था कि रूस यूक्रेन पर बमबारी कर सकता है। अमेरिका ने कहा कि वो अपने नागरिकों को 48 घंटे के भीतर यूक्रेन छोड़ने को कहेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि किसी भी स्थिति में अगले 24 से 48 घंटों में हमारे नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।