Russia-Ukraine War - रूस का सामरिक परमाणु बल अभ्यास से युक्रेन खाली करने की एडवाइजरी
Russia-Ukraine War - रूस का सामरिक परमाणु बल अभ्यास से युक्रेन खाली करने की एडवाइजरी

टीआरपी डेस्क

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बुधवार को देश के सामरिक परमाणु बल का अभ्यास देखा जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण आदि शामिल थे। क्रेमलिन ने इस आशय की जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्री सेरगेई शोईगु ने पुतिन को बताया कि रूस पर परमाणु हमला होने की स्थिति में उसके (रूस) द्वारा ‘‘बड़े पैमाने पर परमाणु हमला’’ करने का अभ्यास किया गया।

गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच भीषण तनाव की पृष्ठभूमि में यह अभ्यास हुआ है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि अभ्यास के लिए तय सभी लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए और दागी गई सभी मिसाइलें निशाने पर लगीं। वहीं, अमेरिका का कहना है कि रूस ने इस अभ्यास के संबंध में उसे पहले से सूचित कर दिया था।

यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास लगातार भारत के नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दे रहा है। मंगलवार (25 अक्टूबर) को यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को युद्धग्रस्त यूक्रेन को तुरंत छोड़ने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

See also  वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी में लगा रायपुर का आर्टिस्ट, बनाएगा पीएम मोदी की सबसे बड़ी रंगोली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।