Sania-Shoaib Divorce: पिछले काफी समय से भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक के अलग होने की खबरें चर्चा में है। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों ने इस बात को खारिज कर दिया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। अब दोनों तलाक की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सानिया और शोएब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा है।

एक हालिया घटना ने सानिया और शोएब के बीच तलाक की अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी है। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने अब इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी है। अब उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो सकते हैं।

सानिया और शोएब के बीच दूरियां की खबरें 11 नवंबर 2022 को सबसे पहले सामने आई थी। जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद उन्होंने बेटे इजहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।