दिल्ली और जयपुर के एयरस्पेस में मंडराती रही बम वाली फ्लाइट ! जानें अब कहां है यह फ्लाइटदिल्ली और जयपुर के एयरस्पेस में मंडराती रही बम वाली फ्लाइट ! जानें अब कहां है यह फ्लाइट

नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। यह विमान करीब 45 मिनट तक दिल्ली और जयपुर के एयरस्पेस में भी उड़ता रहा। लेकिन इसे आपातकाल लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई।

बता दें कि ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू के रास्ते में जाते हुए महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के ATC से संपर्क किया और दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। दिल्ली ATC ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया लेकिन विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

फिलहाल यह विमान करीब ढाई घंटे से हवा में है। विमान W-581 में बम रखने होने की कॉल पुलिस को मिली। नौ बजकर बीस मिनट पर कॉल मिली जिसके बाद फ्लाइट की जयपुर और दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की गई। परमीशन ना मिलने पर फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल फ्लाइट बांग्लादेश के एयरस्पेस में है। यह विमान अगले दो घंटे में चीन के एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। हालांकि बम होने की खबर पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।