इस लड़की ने 60 सकेंड में खाया इतना चिकन कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीआरपी डेस्क। अगर आपका सबसे पसंदीदा डिश चिकन हो और आपके सामने चिकन से भरी प्लेट लगा दी जाए, और खाने को केवल एक मिनट का समय हो तो आप कितना चिकन खा पाऐंगे। इस सवाल का जवाब शायद आप ज्यादा से ज्यादा तीन या चार कहेंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की हाल ही में एक महिला ने एक मिनट में इतने चिकन पकौड़े खाए कि वर्ल्ड रिकार्ड बन गया।

रिकॉर्ड बनाने वाली महिला लंदन की रहने वाली हैं, इसका नाम लेह शुतकेवर है जिन्होंने ने एक मिनट में 19 चिकन पकौड़े खाए जो करीब 352 ग्राम चिकन मीट के बराबर है। लेह से पहले यह रिकॉर्ड नेला जिसेर के नाम था जिन्होंने एक मिनट में 298 ग्राम चिकन खाकर इस खिताब को अपने नाम किया था।

हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद भी लेह शुतकेवर अपने परफार्मेंस से खुश नहीं है। उनका मानना है कि वह एक मिनट के अंदर इससे भी ज्यादा चिकन खा सकती थीं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा लेह खाने से जुड़ा 27 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसलिए उनका नाम 27 बार अलग-अलग चीजों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जा चुका है।

See also  Saudi ArabiaSleeping Prince: कौन थे सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' जिनकी 20 साल तक कोमा में रहने के बाद हो गई मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।