Tokyo Paralympics: पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार की 'चांदी', भारत की झोली में दूसरा मेडल

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा मेडल डाला। इससे पहले महिला टेबल टेनिस क्लास 4 भाविना पटेल रजत पदक जीत लिया।

भाविना ने सेमीफाइनल में झांग मियाओ को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। भाविना पटेल देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी थी जो पैरालंपिक्स में फाइनल तक पहुंचीं। वहीं, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा मेडल डाला। उधर, पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-52 स्पर्धा में विनोद कुमार का मुकाबला जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।