मेहुल चोकसी की पत्नी का सनसनीखेज दावा, मिस्ट्री गर्ल ने पति को भारत लाने के लिए बिछाया जाल
मेहुल चोकसी की पत्नी का सनसनीखेज दावा, मिस्ट्री गर्ल ने पति को भारत लाने के लिए बिछाया जाल

नई दिल्ली। देश का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी का एंटीगुआ से फरार होना और फिर दो दिनों के बाद डोमिनिका में हुई गिरफ्तारी के बाद कई राज गहराते चले जा रहे हैं।

सवाल है कि आखिर मेहुल चोकसी कैसे चंगुल में फंसा। क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी बोट पर गया था और उस महिला ने मेहुल को झांसे मे ले लिया। अगवा होने के बाद डोमिनिका पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक मेहुल डोमिनिका पहुंचा था तो एक महिला उसके साथ थी। अब ये संदेह है कि ये हनी ट्रैप का मामला हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि महिला एंटीगुआ में रह रही थी और कुछ समय पहले महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद एक दिन महिला ने मेहुल को अपने घर बुलाया जहां वो पहुंचा तो पहले से कई लोग मौजूद थे और उसे अगवा कर लिया गया। डोमिनिका ले जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई।

बता दें कि बीते दिनों एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुए पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को डॉमिनिका में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी हिरासत में जेल में बंद पहली तस्वीर सामने आई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।