पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान पर अचानक ब्रेक लगा दिया है। कल तक ईरान के ऊर्जा ढांचे को तबाह करने की धमकी देने वाले ट्रंप ने अब अमेरिकी रक्षा विभाग (War Department) को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर होने वाले सभी हमलों को अगले 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए।
यह फैसला उस वक्त आया है जब ट्रंप का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने ही वाला था।
‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप का खुलासा: बातचीत रही ‘सुपर हिट
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कूटनीतिक बदलाव की वजह साझा की है:
ट्रंप के अनुसार, पिछले 48 घंटों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत हुई है। बातचीत का उद्देश्य मिडिल-ईस्ट में जारी दशकों पुराने तनाव को टोटल रेजोल्यूशन (पूर्ण समाधान) तक पहुँचाना है। शांति वार्ता का यह सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रहेगा, इसीलिए सैन्य कार्रवाई को 5 दिन के लिए होल्ड पर डाला गया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (समुद्री व्यापार मार्ग) को पूरी तरह नहीं खोला, तो उसके पावर ग्रिड्स को मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने साफ किया है कि हमलों को रोकने का यह फैसला ईरान के साथ चल रही बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगा। यानी, अगर बातचीत पटरी से उतरी, तो मिसाइलें फिर से तैयार होंगी।
ग्लोबल मार्केट पर असर
दरअसल, इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और वैश्विक तनाव कम हुआ है। वहीं जानकारों का मानना है कि ट्रंप के ऐलान का असर कल भारतीय स्टॉक मार्किट पर दिखने वाला है। कल मार्केट में भारी उछाल देखने को मिल सकता हैं।


