माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 साल के बेटे जैन नडेला का निधन, जन्म से ही थी ये दुलर्भ बीमारी

नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft corp.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (Chief Executive Officer) के बेटे जैन नडेला ( Zain Nadella) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 26 साल का था और सेरेब्रल पाल्सी नामक दुलर्भ बीमारी के साथ पैदा हुआ था।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी है। सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक ईमेल के जरिए अपने एग्जीक्यूटिव स्टाफ को बताया कि जैन (Zain) का निधन हो गया है। इस संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया है।

See also  मोसाद ने लिया US का बदला, अलकायदा का नंबर-2 ढेर, लादेन की बहू भी मारी गई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।