नई दिल्ली। Iraq: इराक के उत्तरी शहर इरबिल के पास एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में भीषण आग लगने से करीब 14 लागों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद ने इस घटना की पुष्टि की है।

Iraq: मुल्ला मोहम्मद ने बताया कि इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत (हॉस्टल) में आग लग गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच की जा रही है।

Iraq: शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग

स्थानीय समाचार एजेंसी रुदाव के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी ने इस घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया है।

See also  Lockdown : इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, कोरोना नहीं- इस वजह से लिया सख्त फैसला