टीआरपी डेस्क। CAT Exam 2025 Result : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने आज कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 25 लाख एमबीए अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CAT 2025 की परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 4 दिसंबर को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 8 दिसंबर तक दी गई थी। सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

यह परीक्षा देश के 170 शहरों में स्थित 339 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट रही, जिसमें तीन सेक्शन शामिल थे। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी। प्रत्येक सेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 40-40 मिनट का समय दिया गया था।

See also  सीट खाली नहीं जानी चाहिए, विद्यार्थी नहीं मिलते हैं तो जरूरतमंद को मेरिटक्रम में एडमिशन देंः नेताम

रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। CAT 2025 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी देश के शीर्ष IIMs और अन्य प्रतिष्ठित बी-स्कूलों में MBA या PGDM पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ में शामिल होंगे। IIMs में चयन प्रक्रिया आमतौर पर तीन चरणों में पूरी की जाती है, जिसमें लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा शामिल होती है। अंतिम चयन उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन और संबंधित संस्थान के तय मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए सबसे पहले IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध CAT 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आवश्यक विवरण भरने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।