IBPS CRP PO 2021: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IBPS CRP PO 2021: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नेशनल डेस्क। IBPS कैंडिडेट्स के काम की खबर है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट IBPS PO/MT मुख्य परीक्षा के ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ऐसे करें रिजल्ट चेक:

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर व्यू योर रिजल्ट स्टेटस की लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होने पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्टेटस स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती:

IBPS ने जारी प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 3,517 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न नेशनल बैंकों जैसे- बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कॉर्पोरेशन बैंक आदि में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा।

See also  जाति के मामले में दो दिग्गज नेताओं बीच चल रही है Letter Politics!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…