ICAI CA Exam: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते तनाव को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए CA मई 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला मौजूदा सुरक्षा हालात और संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ICAI ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

ICAI की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा (INTT AT) के वे पेपर जो 9 से 14 मई 2025 के बीच होने थे, अब स्थगित कर दिए गए हैं।

नई परीक्षा तिथियाँ हालात सामान्य होने के बाद जल्द घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ही अपडेट्स चेक करें और किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें।

ये थीं पहले घोषित तिथियां

  • CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1: 3, 5 और 7 मई 2025
  • ग्रुप 2: 9, 11 और 14 मई 2025
  • CA फाइनल ग्रुप 1: 2, 4 और 6 मई 2025
  • ग्रुप 2: 8, 10 और 13 मई 2025

अब इन शेष परीक्षाओं की नई तारीखें देश में हालात सामान्य होने के बाद घोषित की जाएंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।