टीआरपी डेस्क। Job Alert : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी की ओर से 14 जुलाई 2025 को एक विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 621 पदों पर भर्तियों के लिए सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा।

यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद, और नीलेश ज्वेलर्स धमतरी हिस्सा ले रही हैं। उपलब्ध पदों में प्रबंधक, सेल्स एजेंट, ब्रांच मैनेजर, वेल्डर, प्लंबर, हाउसकीपिंग, एकाउंटेंट और सोलर पीवी इंस्टॉलर जैसे पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता:
प्लेसमेंट कैंप में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज:
इच्छुक आवेदकों को साथ में लाना होगा:

  • शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास और जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

तारीख: 14 जुलाई 2025
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: कम्पोजिट भवन, जिला रोजगार कार्यालय, धमतरी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।