टीआरपी डेस्क। Job Fair : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बैकुण्ठपुर द्वारा आगामी 19 मई 2026, मंगलवार को एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां 297 पदों पर युवाओं का सीधा चयन करेंगी।

कई सेक्टर्स की निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा

इस रोजगार मेले में परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, विक्टर फाइनेंस प्रा. लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड तथा जेआर ग्रुप मैनपावर एन्ड सिक्योरिटी जैसी नामचीन निजी कंपनियां शामिल हो रही हैं। कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर तथा फील्ड ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के आधार पर 10 हजार रुपये से लेकर 28 हजार 500 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। खास बात यह है कि युवाओं का कार्यस्थल कोरिया, सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के ही विभिन्न जिले रहेंगे। इच्छुक आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, निवास, जाति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पीछे, गढ़कलेवा के बगल में स्थित केंद्र पर नियत समय पर पहुंचना होगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।