UPSC-2022 CG Breaking - UPSC-2020 में 4 IAS और 5 IPS मिले थे इस बार सिर्फ 3 का आंकड़ा
UPSC-2022 CG Breaking - UPSC-2020 में 4 IAS और 5 IPS मिले थे इस बार सिर्फ 3 का आंकड़ा

टीआरपी डेस्क

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2022 का परिणाम प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश की तुलना में निराशा जनक रहा है। विगत वर्षों की तुलना में भी चयनित प्रतिस्पर्धी की संख्या इस बार कमतर रही। यूपीएससी में पिछली बार चार आईएएस, पांच आईपीएस मिले थे, इस बार सिर्फ 3 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं।

यूपीएससी-2022 में छत्तीसगढ़ के तीन अभ्यर्थियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया था। इनमें कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल, बिलासपुर से अभिषेक चतुर्वेदी,और दिव्या पंत हैं। आकाश 2020 में चयनित हुए थे। बताते हैं कि उस समय वे IPS के लिए सलेक्ट हुए थे और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर ही मिला। जबकि दिव्या पंत एनआईटी की केमिकल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट हैं। आकाश श्रीश्रीमाल को इस बार 267 और दिव्या पंत को 272 रैंक मिला है. ऐसी स्थिति में दोनों का चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए ही हुआ है। वहीँ अभिषेक का 179 रैंक है।

बता दें यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नतीजे घोषित किए। टॉप-10 में 6 महिलाएं, पहले 4 पायदान पर केवल महिलाएं। 180 आईएएस और 200 आईपीएस सहित 1022 सिविल अधिकारियों का चयन सूचि में नाम है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।