टेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 18 सितंबर को होगी परीक्षा, नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-22) के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 3 लिंकों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

इनमें लिंक http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ तथा http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ और http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ हैं।

ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), जनसंपर्क संचालनालय तथा संचालक एन.सी.ई.आर.टी. शंकर नगर रायपुर के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।