रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस ने ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा का आयोजन किया। आयोजन में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। संबोधन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NSUI कार्यकर्ताओं को फटकार लाग दी। उद्बोधन के बीच NSUI कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो खड़गे ने मंच से कहा, “चुप बैठो, चुनाव में जोश दिखाना।”

उत्साहित NSUI कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उद्बोधन के दौरान भी नारेबाजी की, जिस पर चरण दास महंत भी नाराज़ दिखे। सभा का आलम ये था कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को उठकर NSUI कार्यकर्ताओं को चुप रहने की हिदायत देनी पड़ी। PCC चीफ दीपक बैज भी लगातार NSUI कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश करते रहे। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी सीट छोड़कर कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उन्हें शांत रहने की समझाइश दी।

कांग्रेस में अंतर्कलह आया सामने

प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से जिस ‘किसान-जवान-संविधान’ सभा का आयोजन किया गया, उसी सभा में कांग्रेस की अंतर्कलह नजर आई। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के स्वागत के लिए विधायक देवेंद्र यादव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से माइक छीनते नजर आए।

See also  Raipur Triple IIIT: रायपुर ट्रिपल IIIT में AI से छात्राओं की 1000 अश्लील फोटो बनाने वाला छात्र सैय्यद रहीम बिलासपुर से गिरफ्तार

मंच पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए सभी वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान मंच से सभा को पूर्व विधायक विकास उपाध्याय संबोधित कर रहे थे। विकास उपाध्याय के स्वागत नारे लगाने पर देवेंद्र यादव भी दूसरा माइक लेकर नारे लगाने लगे।