टीआरपी डेस्क। Labour Inspector Suspended : व्यापारियों से अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के चलते बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार श्रमायुक्त द्वारा की गई है।

कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा गठित जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया कि कौशिक ने अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अन्य अनियमितताएं की हैं। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ श्रम आयुक्त ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया है।

निलंबन अवधि के दौरान रामचरन कौशिक को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। इसके अलावा उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर निर्धारित किया गया है।

Labour Inspector Suspended : श्रम विभाग ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति सख्त रुख दिखाने के तौर पर की है। मामले में जांच जारी है और आगे की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  Raipur South by-election 2024 : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा शुरू