शनिवार, 12 सितंबर 2026 शनि, 12 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

mobile storage full solution: मोबाइल का स्टोरेज बार-बार हो रहा फुल? ये 4 फाइलें बिना सोचे कर सकते हैं डिलीट

smartphone storage full
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Smartphone storage full: मोबाइल का स्टोरेज बार-बार फुल होने पर हर फाइल को डिलीट करना सही तरीका नहीं है, लेकिन कुछ ऐसी फाइलें होती हैं जिनकी जरूरत आमतौर पर नहीं रहती और उन्हें हटाकर मोबाइल में जगह खाली की जा सकती है।

आजकल मोबाइल फोन में फोटो, वीडियो, एप्स और डॉक्यूमेंट्स की संख्या लगातार बढ़ती रहती है। इस वजह से कुछ समय बाद फोन का स्टोरेज फुल होने लगता है। स्टोरेज फुल होने पर नई फोटो या वीडियो सेव करने में परेशानी हो सकती है। यही नहीं, कई बार तो एप्स को अपडेट करने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती है। लोग ऐसे में परेशान हो जाते हैं, लेकिन सबसे पहले ये देखना जरूरी है कि फोन का स्टोरेज किस तरह की फाइलों से भरा हुआ है। बिना जांचे जरूरी फोटो, डॉक्यूमेंट या दूसरी निजी फाइल डिलीट करना नुकसानदायक हो सकता है।

डाउनलोड्स और पुरानी पीडीएफ फाइल्स हटाएं

मोबाइल में डाउनलोड की गई कई फाइलें बाद में काम की नहीं रहती हैं। इसमें पुराने PDF, टिकट्स, डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट, फोटो या दूसरे डाउनलोड शामिल हो सकते हैं। इसलिए File Manager में जाकर अपना डाउनलोड फोल्डर जरूर चेक करें और जो फाइलें अब जरूरी नहीं हैं, उन्हें तुरंत हटा दें।

WhatsApp की अनचाही मीडिया फाइल्स और वीडियो साफ करें

WhatsApp पर आने वाले फोटो और वीडियो धीरे-धीरे काफी स्टोरेज घेर लेते हैं। खासकर ग्रुप में शेयर होने वाली बार-बार की गई फोटो और वीडियो फोन में जमा होती रहती हैं। WhatsApp की Storage and Data सेटिंग में जाकर Manage Storage विकल्प से बड़ी फाइलें और ज्यादा जगह लेने वाली फोटो-वीडियो देखी जा सकती हैं, जिन्हें आसानी से हटाया जा सकता है।

फोन से डुप्लीकेट फोटो और वीडियो की कॉपियां हटाएं

कई बार एक ही फोटो या वीडियो की कई कॉपियां फोन में सेव हो जाती हैं। ऐसा WhatsApp, स्क्रीनशॉट या फोटो एडिटिंग के दौरान भी हो सकता है। गैलरी या फोटोज एप में ऐसी फाइलों को पहचानकर एक्स्ट्रा कॉपी को हटा सकते हैं। हालांकि, डिलीट करने से पहले पहली कॉपी को जरूर चेक कर लें।

पुराने और फालतू स्क्रीनशॉट डिलीट करें

फोन में पड़े पुराने स्क्रीनशॉट भी समय के साथ काफी संख्या में जमा हो जाते हैं। इनमें पुराने मैसेज, ऑनलाइन खरीदारी की जानकारी या ऐसे स्क्रीनशॉट हो सकते हैं जिनकी अब जरूरत नहीं है। इसलिए स्क्रीनशॉट फोल्डर को एक बार जरूर चेक करें और स्पेस खाली करें।

फोन स्टोरेज को लंबे समय तक मैनेज रखने के टिप्स

स्टोर को हमेशा फुल होने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने फोन की कैशे मेमोरी (Cache Memory) साफ करते रहें। क्लाउड स्टोरेज (Google Drive आदि) का उपयोग करके अपनी जरूरी फोटो और डॉक्यूमेंट्स का बैकअप रखें, ताकि फोन पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

(FAQs)

प्रश्न् 1: मोबाइल का स्टोरेज बार-बार क्यों फुल हो जाता है?

उत्तर: फोन में लगातार नए एप्स, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और व्हाट्सएप मीडिया के जमा होने के कारण स्टोरेज बार-बार फुल होने लगता है।

प्रश्न् 2: क्या बिना सोचे फोन की कोई भी फाइल डिलीट कर देनी चाहिए?

उत्तर: नहीं, बिना जांचे जरूरी फोटो, डॉक्यूमेंट या निजी फाइल डिलीट करना नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा फालतू और बेकार फाइलों को ही हटाएं।

प्रश्न् 3: व्हाट्सएप का स्टोरेज कैसे मैनेज किया जा सकता है?

उत्तर: व्हाट्सएप की ‘Storage and Data’ सेटिंग में जाकर ‘Manage Storage’ विकल्प की मदद से बड़ी और अनचाही फाइलों को आसानी से डिलीट किया जा सकता है।

प्रश्न् 4: फोन से डुप्लीकेट फोटो कैसे हटाएं?

उत्तर: आप अपनी फोन गैलरी या गूगल फोटोज ऐप की मदद से एक जैसी दिखने वाली एक्स्ट्रा कॉपियों को पहचान कर डिलीट कर सकते हैं।

प्रश्न् 5: क्या पुराने स्क्रीनशॉट डिलीट करने से स्टोरेज खाली होता है?

उत्तर: हां, समय के साथ फोन में काफी संख्या में स्क्रीनशॉट जमा हो जाते हैं, जिन्हें डिलीट करने से काफी अच्छी खासी जगह खाली हो जाती है।

विज्ञापन