Monsoon Tips: बारिश के दिनों में घर के अंदर सीलन आने की वजह से अजीब सी गंध आने लगती है। बहुत ज्यादा सफाई करने के बाद भी यह बदबू आसानी से कम नहीं होती है। घर की सीलन दूर करने के लिए कुछ सिंपल से तरीके बेहद काम आते हैं। इसके इस्तेमाल से घर की बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है।
मानसून के मौसम में नमी बढ़ने के कारण दीवारों और कमरों में उमस पैदा हो जाती है। यही वजह है कि घर के कोने-कोने में सीलन की बदबू फैलने लगती है। हालांकि, सही समय पर ध्यान देने से इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
बेकिंग सोडा से सोखें बदबू
घर की रसोई में रखा बेकिंग सोडा गंध को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है। बेकिंग सोडा को छोटी-छोटी कटोरी में लेकर घर के कोनों में रख दें। इसके अलावा कपड़े धोने के लिए पानी में आखिर में थोड़ा बेकिंग सोडा जरूर मिलाएं।
सफेद सिरका का स्प्रे करें
घर की रसोई और बाथरूम ऐसी जगहें होती हैं, जहां बदबू आने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। इसके लिए सफेद सिरका को पानी में मिलाकर स्प्रे करें और फिर उससे अच्छी तरह सफाई करें। इससे गंदगी भी साफ होगी और घर में बदबू भी नहीं आएगी।
कपूर और लौंग
घर में नेचुरल सुगंध के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप कपूर और लौंग जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होती है। इस धुएं से हानिकारक बैक्टीरिया भी पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।
वेंटिलेशन का महत्व
सीलन की बदबू हटाने के लिए सबसे जरूरी तरीका घर का वेंटिलेशन सही रखना है। सुबह और शाम को घर की खिड़कियों को खुला रखें ताकि ताजी हवा आ सके। इससे सीलन कम होगी और बदबू दोबारा नहीं लौटेगी।


