बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Snakes in Monsoon: बारिश में घर में क्यों घुसते हैं सांप? जानें वजह और बचाव के आसान तरीके

Snakes entering homes during monsoon rain and easy prevention tips
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Snakes in Monsoon: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन मानसून में सांपों के घरों में घुसने का खतरा भी बढ़ जाता है। अक्सर बाथरूम, स्टोर रूम, जूतों के अंदर या घर के दूसरे हिस्सों में सांप मिलने की खबरें सामने आती हैं।

बता दें, जंगल और खेतों में रहने वाले सांप बारिश के दौरान इंसानी बस्तियों और घरों का रुख क्यों करते हैं, इसके पीछे कई वजहें हैं। तेज बारिश से उनके बिलों में पानी भरना, खाने की तलाश और सूखी व गर्म जगह की जरूरत इसके प्रमुख कारण हैं।

बारिश में क्यों बाहर निकलते हैं सांप?

सांप आमतौर पर जमीन के अंदर बने चूहों के पुराने बिलों या दूसरी दरारों में रहते हैं। लगातार तेज बारिश होने पर इन जगहों में पानी भर जाता है। ऐसे में सांपों को सूखी जगह की तलाश में बाहर निकलना पड़ता है। इंसानों के पक्के और सूखे घर उनके लिए एक सुरक्षित ठिकाने बन जाते हैं।

See also  कोरोना के डर से बंद न करें खिड़की-दरवाजे, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

चूहे और मेढक भी बनते हैं वजह

सांपों का पसंदीदा भोजन चूहे और मेढक होते हैं। बारिश के दौरान चूहे भीगने से बचने के लिए घरों के स्टोर रूम, किचन या गैराज में छिप सकते हैं। ऐसे में जहां चूहे मौजूद होते हैं, वहां सांप भी शिकार की तलाश में पहुंच सकते हैं। इसलिए घर में चूहों की मौजूदगी सांपों को भी आकर्षित कर सकती है।

गर्माहट की तलाश में पहुंचते हैं घर

सांप कोल्ड ब्लडेड जीव होते हैं। वे अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकते। बारिश के दौरान ठंडक बढ़ने पर उन्हें सूखी और गर्म जगह की जरूरत होती है।घर के अंदर पुराने गद्दे, जूतों के रैक, इन्वर्टर की बैटरी के आसपास की जगह और लकड़ियों के ढेर उन्हें छिपने के लिए एकदम सही जगह दे सकते हैं।

कबाड़ और अंधेरे कोने भी बन सकते हैं ठिकाना

सांप आमतौर पर इंसानों की नजरों से दूर अंधेरे स्थानों में रहना पसंद करते हैं। घर के आसपास, छत या गार्डन में पुराना कबाड़, टूटे गमले, ईंटों का ढेर या घनी झाड़ियां हों तो सांप वहां छिप सकते हैं। इसलिए मानसून के दौरान घर के अंदर और आसपास ऐसी जगहों की सफाई रखना जरूरी है।

See also  CG News : लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, बलरामपुर में कार्यक्रम किया गया रद्द

सांपों को घर से दूर रखने के आसान तरीके

चूहों को घर में न पनपने दें

घर में चूहों की मौजूदगी को कम करें। इसके लिए चूहों को भगाने वाली दवा या पिंजरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

घर में आने के रास्ते बंद करें

दरवाजों के नीचे की खाली जगह, बाथरूम की नालियों, टूटी जालियों और दीवारों की दरारों को सीमेंट या जाली की मदद से बंद करें।

कबाड़ और झाड़ियां हटाएं

घर के अंदर और बाहर कबाड़, लकड़ियों का ढेर और सूखे पत्तों का कचरा जमा न होने दें। घर के आसपास की झाड़ियों को भी नियमित रूप से काटते रहें।

जूते पहनने से पहले जरूर झाड़ें

मानसून के दौरान बाहर रखे बंद जूतों को पहनने से पहले उन्हें उल्टा करके अच्छी तरह ठोककर और झाड़कर देख लें।

सांप जानबूझकर इंसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए घर में नहीं आते। वे आसरे और खाने की तलाश में भटकते हुए घरों तक पहुंच सकते हैं। मानसून के दौरान साफ-सफाई रखने, घर के संभावित रास्तों को बंद करने और आसपास की जगह को व्यवस्थित रखने से सांपों को घर से दूर रखने में मदद मिल सकती है।

See also  कोरोना के खतरे के बीच निगम का अलर्ट, लापरवाह लोगों पर दिखाई सख्ती, वसूला 40 हजार से ज्यादा का जुर्माना