Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।

सातवें चरण में दोपहर एक तक 40.09 फीसदी वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया। आज ही वाराणसी सीट पर भी वोटिंग हो रही है, जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी उम्मीदवार हैं।

राज्यवार मतदान प्रतिशत

यूपी 39.31
ओडिशा 37.64
चंडीगढ़ 40.14
झारखंड 46.80
पंजाब 37.80
पश्चिम बंगाल 45.07
बिहार 35.65
हिमाचल प्रदेश 48.63

See also  भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल: सिंधु जल समझौते का खुद ही किया उल्लंघन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करारा जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।