नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है। अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरें चल रही थीं। लेकिन बीजेपी के इस ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई और बीजेपी बिना किसी गठबंधन के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। फिलहाल पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Lok Sabha Elections 2024: बता दें कि पंजाब में इंडी गठबंधन के दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट ​शेयरिंग के बाद उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया जा चुका है। उम्मीद है कि अब जल्द ही बीजेपी और अकाली दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  55 की स्ट्राइक रेट से Kanhaiya Kumar के दम पर सीपीआई ने दिए बिहार में अपनी वापसी के संकेत, अपने ही खेमे से कांग्रेस को प्रदर्शन में पछाड़ डाला