बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Lok Sabha Elections 2024

तीसरी जीत के बाद भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन : हर विधानसभा में होगा कार्यक्रम

तीसरी जीत के बाद भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन : हर विधानसभा में होगा कार्यक्रम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। मतदाताओं द्वारा लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने एवं एनडीए की सरकार तीसरी बार चुने जाने पर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु छत्तीसगढ़ से बनाई गई समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम रखा जाएगा।प्रत्येक विधानसभा में 2000 से ज्यादा मतदाताओं के सम्मेलन संचालित कर उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।

संजय श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है एवं इसमें विकसित भारत, भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी एवं इन कार्यों हेतु बनाई गई समिति में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया एवं उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे। श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार हैं कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है एवं सदैव उनका धन्यवाद करती है, साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है, उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है, इसीलिए ही भारत देश की जनता ने, देश के करोड़ों मतदाताओं में लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है।