कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय

अमित शाह को बताया खतरनाक आदमी, कहा- “दिन में लोगों को तारे दिखा देते हैं”

छिंदवाड़ा। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजवर्गीय लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को जिताने के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया है जिसे लेकर वे चर्चा में बने हुए है।

दरअसल, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय छिंंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहे थे इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया है जो अब चर्चा में है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि, हमारे गृहमंत्री अमित शाह के बारे में आप जानते हैं वह ऐसे खतरनाक आदमी हैं दिन में लोगों को तारे दिखा देते हैं।

16 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आएंगे। जहां वे लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके साथ ही पार्टियों में दल बदल का सिलसिला और बयान बाजी भी लगातार की जा रही है।

See also  कांग्रेस की मजबूती और कामों से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व डराः बैज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर