नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस फेज में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 94,732 वोटिंग केंद्र बनाए गए हैं।

इसी कड़ी में 5वें चरण के 8 राज्यों में जारी मतदान का दोपहर 1 बजे तक का आंकड़ा जारी किया जा चुना है। जारी आंकड़ों के अनुसार अबतक 36.73% वोटिंग हुए है।

देखें राज्यवार वोटिंग प्रतिशत

  1. बिहार- 34.62%
  2. जम्मू और कश्मीर- 34.79%
  3. झारखंड- 41.89%
  4. लद्दाख- 52.02%
  5. महाराष्ट्र- 27.78%
  6. ओडिशा- 35.31%
  7. उत्तर प्रदेश- 39.55%
  8. पश्चिम बंगाल- 48.41
See also  CG News : चुनाव नतीजे के बाद कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह