टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन का नाम फाइनल हुआ है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने के बाद से उनकी राज्यसभा सीट खाली है। इसके लिए 3 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन का अंतिम दिन बुधवार यानी 21 अगस्त है।

देखें अन्य राज्यों की लिस्ट

जानें कौन हैं जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं। केंद्र में वह फिलहाल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री हैं। कुरियन ने प्रधानमंत्री के साथ ही शपथ ली थी। उन्होंने केरल जैसे राज्य में पार्टी के लिए लंबे अरसे तक काम किया है।

कोट्टायम के एक छोटे से गांव कनककारी के एक ईसाई परिवार से आते हैं। चार दशकों से केरल में पार्टी का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहने के साथ ही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।