ग्वालियर के अलकापुरी में एक् परिवार ने मिट्ठू को सुरक्षित वापस लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
ग्वालियर के अलकापुरी में एक् परिवार ने मिट्ठू को सुरक्षित वापस लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने का एलान किया है।

Parrot Mitthoo Reward: इंसान और बेजुबान जीवों का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल ग्वालियर में देखने को मिल रही है। शहर के अलकापुरी-कलेक्ट्रेट रोड स्थित ‘एनजी ग्रांड’ में रहने वाले अनिल ओझा के परिवार की चहेती मादा तोता ‘शकुंतला’ उर्फ ‘मिट्ठू’ तीन दिन पहले घर से उड़ गई। मिट्ठू के बिछड़ने से पूरे परिवार में मातम सा सन्नाटा पसरा हुआ है, विशेषकर घर की बुजुर्ग मां और छोटी बेटी बेहद परेशान हैं।

परिवार ने अपनी प्यारी मादा मिट्ठू को सुरक्षित वापस ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। परिवार का कहना है कि उनके लिए पैसे मायने नहीं रखते, बस मिट्ठू का घर लौटना सबसे बड़ी खुशी होगी।

बिना पिंजरे के आजादी से रहती थी मिट्ठू

अनिल ओझा ने बताया कि करीब एक साल पहले मादा मिट्ठू उनके घर आई थी। उसे कभी पिंजरे में बंद नहीं रखा गया, वह पूरे घर में आजादी से घूमती थी और परिवार के सदस्यों के कंधे व हाथों पर आ बैठती थी। सोमवार को गलती से खिड़की खुली रह जाने के कारण वह बाहर उड़ गई और फिर वापस नहीं लौटी।

ई-रिक्शा से कराई जा रही मुनादी

मिट्ठू की तलाश के लिए परिवार ने पोस्टर छपवाए हैं और ई-रिक्शा के जरिए पूरे शहर में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है। पिछले तीन दिनों में परिवार इस खोज अभियान पर करीब 8 हजार रुपये खर्च कर चुका है, ताकि शहर के किसी भी कोने से मिट्ठू का कोई सुराग मिल सके।

(FAQ)

प्र.1: ग्वालियर में किस इलाके के परिवार का मादा तोता गुम हुआ है?

उत्तर: ग्वालियर के अलकापुरी-कलेक्ट्रेट रोड स्थित ‘एनजी ग्रांड’ निवासी अनिल ओझा के परिवार का मादा तोता गुम हुआ है।

प्र.2: तोते का नाम क्या है और वह कितने दिनों से लापता है?

उत्तर: तोते का नाम ‘शकुंतला’ उर्फ ‘मिट्ठू’ है, जो पिछले तीन दिनों से लापता है।

प्र.3: परिवार ने तोता ढूंढकर लाने वाले के लिए कितनी इनाम राशि की घोषणा की है?

उत्तर: परिवार ने मिट्ठू को सुरक्षित वापस लाने वाले के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

प्र.4: तोते की तलाश के लिए परिवार द्वारा कौन सा अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है?

उत्तर: परिवार ने तोते के पोस्टर तैयार करवाए हैं और ई-रिक्शा के जरिए शहर की कॉलोनियों व बाजारों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है।

प्र.5: तोता घर से कैसे लापता हुआ?

उत्तर: सोमवार को घर की खिड़की खुली रह जाने के कारण मादा मिट्ठू उड़कर बाहर निकल गई और वापस नहीं लौटी।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।