टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस बुधवार देर रात दो संदिग्ध ड्रग्स पैडलरों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है।

ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार


पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन दो लोगों को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने पूछताछ में नाना पटवारी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। जांच के दौरान नाना पटवारी ने आरोपितों को पहचानने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल जान-पहचान तक था या ड्रग्स के कारोबार में उनकी कोई सक्रिय भूमिका रही है।

पुराने मामलों की भी होगी जांच


पुलिस इस घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से ले रही है क्योंकि नाना पटवारी का नाम पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। जांच टीम अब इस नए मामले की कड़ियों को पुराने प्रकरणों से जोड़कर देख रही है। इसके अलावा, सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में भी उनका नाम चर्चा में रहा था, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

See also  वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि, समाज के लिए बताया- प्रेरणादायक

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। अभी पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से मिलने वाले ठोस सबूतों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।