टीआरपी डेस्क। महू के मानपुर भेरू घाट पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां 7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए, जिससे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का स्थान करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान वाला घाट सेक्शन है। तेज रफ्तार में उतर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे आयशर वाहन से टकरा गया। इसके बाद आयशर कार से भिड़ा और फिर एक के बाद एक कार व पिकअप वाहन उसके चपेट में आ गए, जिससे कुल 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रक चालक ने बताया कि इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। सड़क पर एक ओर जाम लगा था, जहां कारों में बच्चे सवार थे, इसलिए उसने दूसरी ओर वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर से टक्कर हो गई। चालक के अनुसार, उन्होंने खुद को और लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की।

See also  Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 17वें उपराष्ट्रपति, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया