भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से डिजिटल माध्यम से परिणाम घोषित किए। इस वर्ष लगभग 16 लाख विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परिणाम मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे ही देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसके लिए आधिकारिक लिंक साझा किए हैं। अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी नीचे दी गई वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना ‘रोल नंबर’ और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर अंकसूची दिखाई देगी, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

See also  MP News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग लगने से किया इनकार, जांच शुरू