टीआरपी डेस्क। उज्जैन के तराना में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। उपद्रव के दौरान बस स्टैंड पर खड़ी 11 यात्री बसों को निशाना बनाया गया और एक दर्जन से अधिक कारों को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच आरोपी मारपीट में शामिल थे और बाकी दस पत्थरबाजी करने वाले बताए जा रहे हैं। एक पक्ष की रिपोर्ट पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 5 को पुलिस ने पकड़ा है और एक नाबालिग फरार है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगभग सभी पत्थरबाजी करने वालों की पहचान हो चुकी है। कुल मिलाकर घटना में करीब 50 लोग शामिल थे।

तराना बस स्टैंड पर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बस स्टैंड के पीछे कावड़े की दुकान में आग लग गई, जिसे बुझाने का प्रयास जारी है। घटना में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रचारक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामले में सप्पान मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी नाबालिग है।

घटना के बाद सुबह से इलाके में हिंदू नेता थाने पहुंचे और थाने में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। वे आरोपी के मकान तोड़ने और जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।