टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘रायगढ़ इस्पात संयंत्र’ में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे औद्योगिक इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फर्नेस में ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ इस्पात के फर्नेस (भट्टी) में अचानक एक जोरदार धमाका होने की बात कही जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि भट्टी में ज्यादा नमी (मॉइश्चर) जमा हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, रायगढ़ इस्पात के जनरल मैनेजर (GM) सुनील पांडा ने ब्लास्ट की बात से साफ इनकार किया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना के बाद से ही रायगढ़ इस्पात प्रबंधन के बड़े अधिकारी अपेक्स अस्पताल में डेरा डाले हुए हैं और डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की स्पेशल टीम सीधे घटना स्थल पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने पूरे फर्नेस एरिया को सील कर जांच शुरू कर दी है कि यह वाकई सिर्फ गैस फॉर्मेशन था या प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में कोई बड़ी लापरवाही बरती गई थी।

See also  Cabinet Meeting: विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक 19 अगस्त को, कई नीतिगत फैसलों की उम्मीद

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।