टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

इन अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। शासन के इस निर्णय को विभागीय कामकाज में गति लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला किए गए सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Police Transfer Breaking : 11 डीएसपी के तबादले, देखे सूची किसे कहां मिली पोस्टिंग