Allahabad High Court decision on parole of Atiq Ahmed sons Umar and Ali Ahmed
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटों उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी मंजूर की।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आईईडी (IED) ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान और डी-माइनिंग की कार्रवाई के दौरान हुआ।

बम निष्क्रिय करने के दौरान हुआ हादसा

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि हाल ही में सरेंडर करने वाले नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर टीम सैकड़ों छिपे हुए आईईडी को निष्क्रिय करने निकली थी। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में बमों को निष्क्रिय करने के दौरान अचानक हुए धमाके की चपेट में चार जवान आ गए। इनमें से तीन जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल जवान का उपचार जारी है।

शहीदों की पहचान डीआरजी प्रभारी सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और गहन जांच शुरू कर दी गई है।

See also  Bhanupratappur By Election के 9वें राउंड में 14,418 मतों से आगे चल रही हैं सावित्री मंडावी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।