झड़प के बाद G20 सम्मेलन के डिनर में मिले मोदी और जिनपिंग

इंडोनेशिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बाली (इंडोनेशिया) में G20 सम्मेलन में डिनर के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। 2020 में एलएसी पर भारत-चीन की झड़प के बाद दोनों नेताओं की प्रत्यक्ष तौर पर यह पहली बैठक है । सितंबर में समरकंद में एससीओ समिट के दौरान दोनों नेता आमने-सामने आए थे लेकिन उनकी बातचीत नहीं हुई थी।

इंडोनेशिया के बाली में G-20 नेताओं के डिनर पर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सामान्य शिष्टाचार के साथ मुलाकात हुई । दोनों नेताओं की मुलाकात की वीडियो भी सामने आई है जिसमें पीएम मोदी और शी जिनपिंग हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए  । इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ बोला और शी जिनपिंग उनकी बात सुनते नजर आए। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए G20 समिट से अलग पीएम मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। शी जिनपिंग और पीएम मोदी की कोई मीटिंग प्रस्तावित नहीं है।

See also  TRP की खबर का असर- अधिक दाम पर बेची जा रही शराब पर प्रशासन की सख्ती, लगाया 2 लाख का जुर्माना

इससे पहले पीएम मोदी और जिनपिंग सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई एससीओ समिट में शामिल हुए थे  । तब भी दोनों की अलग से कोई मीटिंग नहीं हुई थी  । दोनों नेताओं की ये मुलाकात तब हुई है जब शी जिनपिंग तानाशाही रवैया दिखाकर तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं  । भारत की ओर से अभी तक जिनपिंग को औपचारिक तरीके से कोई भी बधाई संदेश नहीं दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर