दक्षिण बस्तर

टीआरपी डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब नक्सलियों पर भी दिखना शुरू हो गया है। संक्रमण के चलते पिछले कुछ दिनों में 10 से ज्यादा नक्सली कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। इनमें से 8 के शव जलाए जाने की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। दंतेवाड़ा SP डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने दावा किया है कि सुकमा में तो नक्सलियों ने संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन और दवाएं भी मंगाई हैं।

दवाइयां और वैक्सीन लूटने में जुटे नक्सली

दंतेवाड़ा पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कोरोना और फूड प्वॉइजनिंग ने नक्सल संगठन को बड़ा झटका दिया है। कोरोना संक्रमण अब नक्सलियों के सामने बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पता चला है कि जिन नक्सलियों की मौत हुई है, उनमें बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले कोंटा और दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने कोरोना वैक्सीन और दवाइयां लूटी हैं। इसकी भी जानकारी पुलिस को मिली है।

See also  Independence Day: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के धमतरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार देंगे 'गुट्टा मांदर' नृत्य की प्रस्तुति

दरअसल, दो दिन पहले दक्षिण बस्तर डिवीजन, दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन में 100 से ज्यादा नक्सलियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। इन नक्सलियों में 25 लाख रुपए की इनामी सुजाता, जयलाल, दिनेश सहित अन्य नक्सली शामिल हैं। अकेले दक्षिण बस्तर में ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले आते हैं। इन इलाकों में सरकार ने भी आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर